हम अपने लोकतंत्र को और मजबूत बनाएंगे: सांसद शेजवलकर
हम अपने लोकतंत्र को और मजबूत बनाएंगे: सांसद शेजवलकर

हम अपने लोकतंत्र को और मजबूत बनाएंगे: सांसद शेजवलकर

ग्वालियर, 25 जून (हि.स.)। आज भारत के प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी हैं और देश का लोकतंत्र मजबूत है, परिपक्व है। हर देशवासी यह संकल्प लेता है कि हम अपने लोकतंत्र को और मजबूत बनाएंगे। लेकिन एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे नेता उनके बारे में लगातार जिस तरह की टिप्पणियां करते हैं, वह कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र को उजागर करती हैं। यह बात गुरुवार को भाजपा ग्वालियर महानगर द्वारा आपातकाल काला दिवस की 45 वीं बरसी पर आयोजित वर्चुअल रैली में सासंद विवेक नारायण शेजवलकर ने कही। इससे पूर्व इस रैली में राज्यसभा सांसद एवं लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी ने कहा कि आपातकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जनता पर अमानवीय अत्याचार कराए, लोगों को पीटा गया, करंट लगाया गया, बर्फ की सिल्लियों पर लिटाया गया। स्वतंत्र भारत में लोगों को इस तरह की यातनाएं दी जाएंगी, किसी ने ऐसी कल्पना नहीं की थी। 25 जून का दिन भारत के लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दिन था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह जान ले कि देश और उसकी जनता कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र को बहुत अच्छी तरह समझती है। इसलिए कांग्रेस के षडयंत्र कभी सफल नहीं होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/शरद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in