हड़ताली दस कर्मचारियों को किया गया सेवा से पृथक
हड़ताली दस कर्मचारियों को किया गया सेवा से पृथक

हड़ताली दस कर्मचारियों को किया गया सेवा से पृथक

जगदलपुर, 22 सितम्बर(हि.स.)। कलेक्टर रजत बंसल द्वारा हड़ताल में बैठे एनएचएम कर्मचारियों में से दस लोगों को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की गई। इन कर्मचारी में विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक जगदलपुर संतोष सिंह, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक बास्तानार राजेन्द्र नेताम, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक तोकापाल प्रवीण निगम, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक बकावंड राजेन्द्र बघेल, दरभा ब्लाक लेखा प्रबंधक मोहम्मद सिराजुद्धीन, तोकापाल बीडीएम प्रेम कुमार गुप्ता, प्रा.स्वा.केन्द्र, रोतमा आर.एम.ए.अमन कुमार वर्मा, सी.एच.ओ.उप.स्वा.केन्द्र परपा असीम मसीह, बड़े किलेपालए.एम.ओ. डॉ. डी.के, चर्तुवेदी, प्रा.स्वा.केन्द्र करपावंड पी.ए.डी.ए जितेश जोशी शामिल है। हिन्दुस्थान समाचार /राकेश पांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in