सड़क से बेसहारा जानवरों की धरपकड़ हुई शुरू
सड़क से बेसहारा जानवरों की धरपकड़ हुई शुरू

सड़क से बेसहारा जानवरों की धरपकड़ हुई शुरू

धमतरी 18 जून ( हि. स.)। नगर निगम ने अभियान चलाकर गुरुवार 18 जून को बेसहारा जानवरों की धरपकड़ की। लंबे समय बाद जानवरों को पकड़ने की कार्रवाई होने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि इसी तरह लगातार मवेशियों की धरपकड़ की जाए। गुरुवार को आठ जानवर पकड़े गए। धमतरी शहर में एक बार फिर से आवारा मवेशियों की धरपकड़ शुरू हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग में अम्बेडकर चौक से लेकर रत्नाबाँधा चौक, पुराना बस स्टैंड, सिहावा चौक से होते हुए अर्जुनी मोड़ तक सड़क में घूम रहे जानवरों को पकड़ा गया। काऊ केचर वाहन को साथ लेकर नगर निगम अमला चल रहा था, साथ ही यहां वहां बैठे जानवरों को पकड़ कर सीधे काऊकैचर वाहन में डाला गया। निगम आयुक्त आशीष टिकरिहा ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बेहतर बनाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है आवारा मवेशियों की धरपकड़ लगातार की जाएगी। इससे वाहन दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी। पकड़े गए जानवरों को अर्जुनी के कांजी हाउस में रखा जा रहा है। जानवर को सड़क में छोड़ा जाना किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। मवेशी मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि शहर के भीतर यहां वहां बैठे जानवरों के कारण लोगों को हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहरवासियों की इस परेशानी को लेकर नई दुनिया द्वारा समय समय पर समाचार के माध्यम से जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जाता है। धरपकड़ अभियान के प्रभारी हेमंत नेताम ने बताया कि शनिवार से यह अभियान चलाया जा रहा है, लगातार यह अभियान चलेगा। कार्रवाई के दौरान धरपकड़ अभियान के सदस्य श्यामू सोना, बंसी दीप, कुश नायक व अन्य कर्मचारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in