स्टोक्स को बकिंघम पैलेस में शाही सम्मान से किया गया सम्मानित
स्टोक्स को बकिंघम पैलेस में शाही सम्मान से किया गया सम्मानित

स्टोक्स को बकिंघम पैलेस में शाही सम्मान से किया गया सम्मानित

स्टोक्स को बकिंघम पैलेस में शाही सम्मान से किया गया सम्मानित लंदन, 26 फरवरी (हि.स.)। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को पिछले साल अपनी टीम को विश्व कप जीताने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए बकिंघम पैलेस में शाही सम्मान से सम्मानित किया गया। स्टोक्स को 'ऑफिसर ऑफ द मोस्ट एक्सिलेंट ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश अंपायर' दिया गया है। स्टोक्स के साथ, जोस बटलर, इयोन मोर्गन, कोच ट्रेवर बेलिस और जो रूट को भी सम्मानित किया गया। मोर्गन को सीबीई नियुक्त किया जाएगा, जो रूट को एमबीई, जबकि बेलिस को ओबीई बनाया जाएगा। इन सभी को ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम के हाथों सम्मानित किया गया। स्टोक्स ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 84 रन की पारी खेली थी और मैच को टाई करा दिया था। सुपर ओवर में स्टोक्स की बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड मैच जीतने में कामयाब रही थी। इसके अलावा स्टोक्स ने हेडिंग्ले के मैदान पर एशेज टेस्ट मैच में 135 रन की पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिला दी थी। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in