सुशांत की बेस्ट फ्रेंड और एक्स मैनेजर रोहिनी ने तोड़ी चुप्पी, बोली-उसने कभी 100 करोड़ क्लब की परवाह नहीं की
सुशांत की बेस्ट फ्रेंड और एक्स मैनेजर रोहिनी ने तोड़ी चुप्पी, बोली-उसने कभी 100 करोड़ क्लब की परवाह नहीं की

सुशांत की बेस्ट फ्रेंड और एक्स मैनेजर रोहिनी ने तोड़ी चुप्पी, बोली-उसने कभी 100 करोड़ क्लब की परवाह नहीं की

सुरभि सिन्हा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। उनके निधन के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई तरह की खबरे आ रही है। कोई नेपोटिज्म की बात कह रहा है तो कोई ये कह रहा है कि काम न मिलने की वजह से वह डिप्रेशन में चल रहे थे। वहीं अब इस मामले पर सुशांत की पूर्व पब्लिसिटी मैनेजर रही उनकी बेस्ट फ्रेंड रोहिणी अय्यर ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लम्बा चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने सुशांत से जुड़ी कई बाते बताई। रोहिणी ने अपने इस पोस्ट में लिखा-'ये कहना ही पड़ेगा। मेरा बेस्ट फ्रेंड अब नहीं है। इस बात को स्वीकार करना काफी मुश्किल है। जब भी मैं सोशल मीडिया चेक करती हूं तो मुझे सिर्फ ऑनलाइन लोगों की गाढ़ी कल्पनाओं के बारे में पढ़ने को मिलता है। मुझे गप्पे मारने वाले लोग मिलते हैं। लोग जो अपने एजेंडा को आगे बढ़ा रहे हैं, खुद को या अपनी नीतियों को प्रोमोट कर रहे हैं। हर वो इंसान जो दो सेकेंड का फेम पाना चाहता है वो उसकी जिंदगी पर कुछ न कुछ कह रहा है। उसने कामयाबी को हमेशा जूते की नोंक पर रखा। वो कभी नाकाम नहीं हुआ। उसके साथ काम करने वाले तमाम कलाकारों से ज्यादा हिट फिल्में उसने दी थी। उसने तो कभी 100 करोड़ क्लब की परवाह भी नहीं की थी। वह न तो किसी क्लब का हिस्सा बनना चाहता था और न उसे इस चूहा दौड़ में कोई दिलचस्पी थी। वो एक अवॉर्ड फंक्शन से सिर्फ इसलिए बाहर चला आया था। क्योंकि वो वहां बोर हो रहा था। वह भी उससे ठीक पहले जब उसके लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड की घोषणा की गई थी। उसका अटेंशन लेने के लिए आपको एक दो कौड़ी की ट्रॉफी से बहुत ज्यादा कुछ होने की जरूरत थी। वो कुदरत का करिश्मा था। उसकी कामयाबियों को गिनना मुश्किल है। वो तो बस अपने आप में एक क्वांटम फिजिक्स था। वह एक पागल जीनियस था उसने सार्त्र और नीत्शे को पढ़ा था। उसने खगोल और आत्मसंयम के बारे में भी पढ़ा था। वो कविता लिखता था, गिटार बजाता था और वो अपने दोनों हाथों से लिख सकता था। उसे इस ग्रह को बचाने की परवाह थी, दुनिया को बचाने की, मंगल पर जाने की, चैरिटी करने की, साइंस प्रोजेक्ट्स की और इनोवेशन्स की... उनकी कोई तुलना नहीं हो सकती है। इसलिए प्लीज समझदार बनने और उसके टैलेंट को कमतर बताने की कोशिश मत करो, और न ही अपने एजेंडा को आगे बढ़ाने की।' रोहिणी अय्यर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस पोस्ट को अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी रिपोस्ट किया है। काई पो छे, शुद्ध देसी रोमांस, केदारनाथ, पीके, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे आदि फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखरेने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या कर ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in