सीजेआई करेंगे त्रिपुरा उच्च न्यायालय के ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन
सीजेआई करेंगे त्रिपुरा उच्च न्यायालय के ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन

सीजेआई करेंगे त्रिपुरा उच्च न्यायालय के ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन

अगरतला, 19 दिसम्बर (हि.स.)। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एसए बोबडे त्रिपुरा उच्च न्यायालय के ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। वे शनिवार से अपना पूर्वोत्तर का दौरा शुरू कर रहे हैं। असम और मिजोरम का दौरा करने के बाद वे 23 दिसम्बर को त्रिपुरा का दौरा करेंगे। उसी दिन वे त्रिपुरा उच्च न्यायालय की ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। त्रिपुरा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल ने बताया है कि ई-सेवा केंद्र का 23 दिसम्बर को उच्च न्यायालय परिसर में लॉन्च किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। साथ ही त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी, न्यायमूर्ति और उच्च न्यायालय की कंप्यूटर कमेटी के अध्यक्ष एस तलपत्रा और न्यायमूर्ति एसजी चटर्जी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का शुभारंभ उसी दिन दोपहर 01.40 बजे ई-सेवा केंद्र के उद्घाटन के साथ शुरू होगा। सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को सम्मानित किया जाएगा। उसके बाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अपना संबोधन रखेंगे। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी समारोह को संबोधित करेंगे। फिर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त होगा। संयोग से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश त्रिपुरा की यात्रा के दौरान उदयपुर में माता त्रिपुरेश्वरी मंदिर भी जाएंगे। वहां पूजा करने के बाद अगरतला लौटेंगे और त्रिपुरा उच्च न्यायालय के ई-सेवा केंद्र के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। वे उसी दिन दोपहर में कोलकाता के लिए रवाना हो जायेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in