सीएमएचओ ने दी चेतावनी, संविदा स्वास्थ्यकर्मी काम पर नहीं लौटे तो होंगे बर्खास्त
सीएमएचओ ने दी चेतावनी, संविदा स्वास्थ्यकर्मी काम पर नहीं लौटे तो होंगे बर्खास्त

सीएमएचओ ने दी चेतावनी, संविदा स्वास्थ्यकर्मी काम पर नहीं लौटे तो होंगे बर्खास्त

धमतरी, 20 सितंबर ( हि. स.)। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताल कर रहे संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को काम पर आने 24 घंटे की चेतावनी दिया है। नियमित करने की मांग को लेकर धमतरी जिले के करीब 350 संविदा स्वास्थ्यकर्मी 19 सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हैं। वही मांग पूरी होने के बाद ही हड़ताल समाप्त करने की बात संविदा स्वास्थ्यकर्मी कर रहे हैं। हड़ताल में जाने से स्वास्थ्य सुविधाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. डीके तुर्रे ने बताया कि हड़ताल में गए सभी संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को काम पर वापस लौटने के लिए 24 घंटे की चेतावनी दी गई है। वहीं काम पर नहीं आने पर उनको बर्खास्त किया जाएगा। उन्होंने अधिकारी कर्मचारी से आग्रह किया कि वे कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए अपने काम में उपस्थित रहकर पीड़ितों की मदद करें। पूरा देश कोरोना को मात देने में जुटा हुआ है। स्वास्थ्य कर्मचारियों का यह व्यवहार कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है। बल्कि इस संकट की घड़ी में अपनी संवेदनशीलता का परिचय देने का समय है। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in