सिन्हा समाज ने सिन्हा छात्रावास भवन में मनाई सहस्त्रबाहु जयंती
सिन्हा समाज ने सिन्हा छात्रावास भवन में मनाई सहस्त्रबाहु जयंती

सिन्हा समाज ने सिन्हा छात्रावास भवन में मनाई सहस्त्रबाहु जयंती

धमतरी, 21 नवंबर ( हि. स.)। सिन्हा समाज ने शनिवार को रत्नाबांधा रोड स्थित सिन्हा समाज के छात्रावास भवन में सहस्त्रबाहु जयंती समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज प्रमुखाें ने वीर सहस्त्रबाहु पर अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम को संबोद्धित करते हुए मंडलेश्वर संतोष सिन्हा ने सिन्हा ने कहा कि सहस्त्रबाहु का मूल नाम कार्तवीर्य अर्जुन था। वह बड़ा प्रतापी तथा शूरवीर था। उसने अपने गुरु दत्तात्रेय को प्रसन्न करके वरदान के रूप में उनसे हज़ार भुजाएं प्राप्त की थीं। हज़ार भुजाएं होने के कारण ही कार्तवीर्य अर्जुन सहस्त्रबाहु के नाम से भी जाना गया था। उसने सभी सिद्धियाँ प्राप्त की थीं। कोषाध्यक्ष डा रोशन सिन्हा ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी ताकत है। संगठन में शक्ति होती है। हमें भी समाज को आगे बढ़ाने संगठित होकर समाज हित में कार्य करना होगा। सचिव देवकरण गजेंद्र सिन्हा ने बताया कि सिन्हा समाज के छात्रावास भवन में पहली बार यह जयंती मनाई जा रही है। भविष्य में वृहद रूप में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सादगी पूर्ण तरीके से यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसी तरह कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भुवन सिन्हा, रामेश्वर लाल सिन्हा, रामजी सिन्हा, रामसेवक सिन्हा, कुंजलाल सिन्हा, गोरखनाथ गजेंद्र, चंपादास सिन्हा, रेखू सिन्हा, उदेराम सिन्हा, अशोक सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in