साम्बा में लोगों ने छतों पर चढ़कर बजाई घंटियां व बर्तन, मंदिरों में हुआ शंखनाद
साम्बा में लोगों ने छतों पर चढ़कर बजाई घंटियां व बर्तन, मंदिरों में हुआ शंखनाद

साम्बा में लोगों ने छतों पर चढ़कर बजाई घंटियां व बर्तन, मंदिरों में हुआ शंखनाद

साम्बा में लोगों ने छतों पर चढ़कर बजाई घंटियां व बर्तन, मंदिरों में हुआ शंखनाद साम्बा, 22 मार्च (हि.स.)। कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने और इस महामारी के फैलने से रोकने के लिए देश भर में चलाए जा रहे अभियान में जुटे हुए लोगों का हौंसला बढ़ाने और उनका आभार जताने के लिए साम्बा के विभिन्न हिस्सों में रविवार को लोगों ने शाम पांच बजे पांच मिनट तक जमकर घंटियां व थालियां बजाईं। इसके अलावा मंदिरों में भी शंखनाद किया गया। इनका दृश्य देखकर ही बनता था। लोगों ने ऐसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्नान पर किया। हालांकि कुछ लोग बाहर आए लेकिन सांबा पुलिस की मुस्तैदी से पुलिस ने अपनी ड्यूटी बहुत ही ईमानदारी से निभाई। यहां साबा के सिडको में वाहन चालकों ने अपनी अपनी गाड़ियों के हॉर्न बजाए वहीं कारखाना प्रबंधन ने भी कोई कसर पीछे नहीं छोड़ी। उन्होंने कारखानों में सायरन बजाकर मोदी की अपील का समर्थन किया। शाम को लोग पहले ही थालियां और घंटियां लेकर छतों पर चढ़े हुए थे और इंतजार था तो सिर्फ पांच बजने का। जैसे ही पांच बजे लोगों ने थालियां और घंटियां बजाना शुरू कर दिया। वही कुछ मंदिरों में भी खूब शंखनाद किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in