सामाजिक परिवर्तन के महानायक थे कांशीराम: आशीष रात्रे
सामाजिक परिवर्तन के महानायक थे कांशीराम: आशीष रात्रे

सामाजिक परिवर्तन के महानायक थे कांशीराम: आशीष रात्रे

धमतरी, 09 अक्टूबर ( हि. स.)। बहुजन समाज पार्टी धमतरी व्दारा बहुजन नायक कांशीराम साहब का 14 वां परिनिर्वाण दिवस नौ अक्टूबर को बाबा साहब अम्बेडकर चौक धमतरी में मनाया गया। बसपा अध्यक्ष आशीष रात्रे ने बताया कि कांशीराम का पूरा जीवन संषर्षमय रहा। उन्होंने दलितों पिछड़ों में राजनीतिक चेतना का संचार किया। उनका मानना था कि जिस समाज का राजपाट रहता है उनकी बहन बेटी सुरक्षित रहती हैं। वोट की इज्जत बहू-बेटी के समान होनी चाहिए। उन्होंने नारा दिया जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी भागीदारी। मंडल कमीशन लागू करो वरना कुर्सी खाली करो। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बसपा जोन प्रभारी आर पी संभाकर, घनाराम साहू, बंद्रीप्रसाद गंगवीर, अशोक मेश्राम महासचिव, जिला सचिव केकचंद बघेल, शहर अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद गुप्ता, संयोजक जितेन्द्र पटेल, वीवी एफ, धमतरी विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर नारंग, कुरुद विधानसभा अध्यक्ष रामनाथ अंसारी सहित अन्य मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in