संघ को किसी राजनीतिक दल से परहेज नहीं : मोहन भागवत

संघ को किसी राजनीतिक दल से परहेज नहीं : मोहन भागवत

संघ को किसी राजनीतिक दल से परहेज नहीं : मोहन भागवत रांची, 23 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने कहा कि संघ को किसी राजनीतिक दल से परहेज नहीं है। संघ किसी से भेदभाव नहीं रखता। सरसंघचालक ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काम करने पर खास जोर देते हुए कहा कि संघ सबके साथ मिलकर काम करता है। चाहे कोई किसी भी राजनीतिक दल और मत का हो। उन्होंने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सब आगे आएं। संघ का द्वार सबके लिए खुला है। सरसंघचालक रांची में आयोजित संघ समागम के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को माहेश्वरी भवन में तीनों प्रांतों के गतिविधि प्रमुखों के कार्यों की समीक्षा के बाद बोल रहे थे। मोहन भागवत उत्तर पूर्व क्षेत्र के साथ बिहार और झारखंड के पदाधिकारियों से अलग-अलग सत्रों में गूढ़ विषयों पर लंबी चर्चा की। बैठक में ग्राम विकास, सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण, संयुक्त परिवार समेत अन्य मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। संघ प्रमुख ने जैविक खेती और गो संवर्धन पर भी खास जोर दिया। सरसंघचालक ने बैठक के दौरान शहर की आबादी का तीन प्रतिशत और गांव की एक फीसद आबादी को स्वयंसेवक बनाने का लक्ष्य दिया है। शाखाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक ने कहा कि संगठन को समृद्ध बनाएं। उल्लेखनीय है कि पांच दिनों में संघ प्रमुख ने स्वयंसेवकों के चरित्र को अनुकरणीय बनाने की सीख दी, ताकि समाज के लोगों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सुंदर धारणा बने। सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को संघ के ब्रांड एंबेसडर के रूप में उदृत करते हुए कहा कि उनकी छवि के हिसाब से ही संघ का आकलन किया जाता है, ऐसे में उन्हें अपना चरित्र सुदृढ़ बनाना चाहिए। डॉ भागवत ने सामाजिक समरसता पर खास जोर दिया। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in