शासकीय दफ्तरों में नहीं उतरी दीवाली की खुमारी  अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे दफ्तर
शासकीय दफ्तरों में नहीं उतरी दीवाली की खुमारी अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे दफ्तर

शासकीय दफ्तरों में नहीं उतरी दीवाली की खुमारी अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे दफ्तर

धमतरी। 17 नवंबर ( हि. स.) । पर्व खत्म होने के बाद भी शासकीय दफ्तरों में दीवाली की खुमारी नहीं उतरी है। अधिकांश दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचे। अधिकांश समय कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। 17 नवंबर को दीवाली पर्व खत्म होने के बाद भी शासकीय दफ्तरों में दीवाली की खुमारी नहीं उतरी है। कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, कंपोजिट बिल्डिंग में संचालित अधिकांश शासकीय दफ्तर, महिला एवं बाल विकास, आरटीओ कार्यालय समेत अधिकांश दफ्तरों में दीवाली त्योहार मनाने छुट्टी पर गए अधिकारी कर्मचारी अब तक नहीं लौटे हैं। मंगलवार को अधिकांश दफ्तरों की कुर्सियां खाली रही, वहीं कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत समेत अन्य दफ्तरों में शासकीय कार्य को लेकर लोग नहीं पहुंचे। इससे अधिकांश दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in