विवाहिता की छत से गिरकर मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप
विवाहिता की छत से गिरकर मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप

विवाहिता की छत से गिरकर मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप

रायपुर, 19 अगस्त (हि.स.)। राजधानी में बुधवार दोपहर विवाहिता की घर की छत से गिरकर मौत हो गई। वहीँ मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस की भूमिका पर भी लोग सवाल उठा रहे है। आरोप हैं कि पुलिस ने पारिवारिक विवाद की शिकायत होने के बाद भी कार्रवाई की जगह सिर्फ समझाबुझा कर विवाद का निपटारा कर दिया। इसके बाद फिर से परिवार में विवाद इस कदर बढ़ गया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। ससुराल पक्ष का कहना हैं कि मृतिका ने आत्महत्या की है, जबकि मायके वालों का कहना है कि महिला की हत्या की गयी। मायके वाले पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे है। तेलीबांधा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवार पारा में एक विवाहिता की छत से गिरकर मौत हो गई है। मृतिका का नाम पूजा वर्मा 33 वर्ष है। मृतिका का मंगलवार को ससुराल पक्ष के लोगों के साथ जमकर विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को समझाइश देकर शांत करा दी थी। बुधवार दोपहर मृतिका का फिर से ससुराल पक्ष के लोगों के साथ विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा कि महिला ने घर की छत से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद मृतिका के बेटे ने थाने पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया हैं कि विवाद के बाद उनकी बेटी को छत से धक्का देकर मारा गया है। परिजनों ने कहा कि आये दिन ससुराल पक्ष के लोगों के साथ विवाद होता रहता था, इस संबंध में थाने में पहले भी शिकायत की गयी थी पर पुलिस के द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं किया गया था। परिजनों ने पुलिस पर भी एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इस संबंध में तेलीबांधा पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही महिला के मौत के कारणो का पता चल पाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /चंद्र नारायण शुक्ल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in