विधायक-महापौर ने किया 12 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन
विधायक-महापौर ने किया 12 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन

विधायक-महापौर ने किया 12 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन

शहर सहित अंचल खिलाडिय़ों को मिलेगी अत्याधुनिक खेल सुविधाएं जगदलपुर, 27 सितंबर (हि.स.)। शहर के इंदिरा स्टेडियम एवं धरमपुरा क्रीडा परिसर में बनने वाले अनेक खेल सुविधाओं का 12 करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का रविवार को विधायक जगदलपुर, संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं महापौर सफीरा साहू ने भूमिपूजन किया। शहर के खिलाडिय़ों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए शहर में कार्य आरंभ करवाया गया है, जिसमें इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में 708.39 लाख की लागत से मल्टीपर्पस हाल का रिनोवेशन, हेण्डबाल मैदान का रिनोवेशन, टेनिस कोर्ट मैदान का रिनोवेशन, बास्केटबॉल मैदान का रिनोवेशन, बालीबाल मैदान का रिनोवेशन एवं नवीन बैडमिंटन हाल का निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा क्रीड़ा परिसर धरमपुरा 513.28 की लागत से टारगेट आर्चरी भवन का निर्माण 06 लेन ट्रेक का निर्माण एवं चेन लिंक फेंसिंग, लांग जंप एवं हाई जंप मैदान एवं अहाता का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान विधायक जगदलपुर के साथ महापौर सफीरा साहू शहर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा महामंत्री हेमू उपाध्याय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एन आर परासर, थामस फिलिप, संजय मूर्ति प्रभारी कार्यपालन अभियंता लोकनिर्माण विभाग राजीव बतरा एवं शहर के गणमान्य नागरिक सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राकेशपांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in