विधायक ने किया किसानों के बीच हाइब्रिड धान बीज का वितरण
विधायक ने किया किसानों के बीच हाइब्रिड धान बीज का वितरण

विधायक ने किया किसानों के बीच हाइब्रिड धान बीज का वितरण

रांची, 12 जून (हि.स.)। रांची के नामकुम प्रखंड क्षेत्र के किसानों के बीच डीआरआरएच-3 हाइब्रिड धान के बीज का वितरण किया गया। नामकुम लैंपस लिमिटेड, नामकुम में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया। बीज 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर प्रति किलोग्राम 95 रुपये की दर से बिक्री किया गया। मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस वर्ष सरकार द्वारा लैंपस के माध्यम से ही धान बीज किसानों को मुहैया कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि 2 दिनों के अंदर नामकुम लैंपस में 200 क्विंटल धान बीज भी उपलब्ध हो जाएगा। जिससे क्षेत्र के ज्यादातर किसानों को अनुदानित दर पर राष्ट्रीय बीज निगम, रांची की ओर से आपूर्ति किए गए धान बीज मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि लैंपस की ओर से 25 क्विंटल हाइब्रिड धान बीज खरीदा गया है, जिसमें 9 क्विंटल धान बीज की बिक्री भी कर दी गई है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य आरती कुजूर, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी लतिका सुलंकी, लैम्पस अध्यक्ष राम अवतार केरकेट्टा, प्रबंधक नीरज कुमार एवं किसान उपस्थित थे। हिंदुस्थान समाचार/ विकास/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in