विधायक अमित मंडल को मिला देश का सर्वोत्कृष्ट विधायक पुरस्कार
विधायक अमित मंडल को मिला देश का सर्वोत्कृष्ट विधायक पुरस्कार

विधायक अमित मंडल को मिला देश का सर्वोत्कृष्ट विधायक पुरस्कार

विधायक अमित मंडल को मिला देश का सर्वोत्कृष्ट विधायक पुरस्कार गोड्डा, 22 फरवरी (हि.स.)। गोड्डा के विधायक अमित मंडल को देश के सर्वोत्कृष्ट विधायक का सम्मान प्रदान किया गया है। दसवीं भारतीय छात्र संसद द्वारा नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया। एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, सीपी जोशी, राहुल कराड, विश्वनाथ कराड सहित दर्जनों गणमान्य नेताओं एवं छात्र शक्तियों के बीच विधायक अमित मंडल को यह सम्मान दिया गया। इससे देशभर में गोड्डा जिला का नाम हुआ है।मंडल ने पुरस्कार के लिए सभी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के एक पिछड़े आदिवासी क्षेत्र को यह सम्मान देकर आप लोगों ने मान बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि अमित मंडल विदेश की नौकरी छोड़कर राजनीति में उस वक्त कूद पड़े, जब उनके पिता रघुनंदन मंडल का हृदय गति रुकने से विधायक रहते निधन हो गया था। वर्ष 2015 में वे भाजपा के टिकट पर विधायक बने तथा पुनः 2020 में उन्हें लोगों ने विधायक चुना है। हिन्दुस्थान समाचार/रंजीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in