वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदरचंद धाड़ीवाल के निधन पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदरचंद धाड़ीवाल के निधन पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदरचंद धाड़ीवाल के निधन पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 30 सितम्बर (हि.स.)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदरचंद धाड़ीवाल के निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा है कि धाड़ीवाल जी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक कांग्रेस की सेवा की। धाड़ीवाल जी का निधन कांग्रेस परिवार की अपूरणीय क्षति है। कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिये भगवान से प्रार्थना करता है तथा यह भी कामना करता है कि शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति भगवान प्रदान करे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदरचंद धाड़ीवाल के निधन पर कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी सहित अनेक कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुख व्यक्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार /केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in