लॉकडाउन के दौरान पुलिस-प्रशासन हुआ सख्त, लोगों को घरों में रहने की हिदायत

लॉकडाउन के दौरान पुलिस-प्रशासन हुआ सख्त, लोगों को घरों में रहने की हिदायत

लॉकडाउन के दौरान पुलिस-प्रशासन हुआ सख्त, लोगों को घरों में रहने की हिदायत मेरठ, 24 मार्च (हि.स.)। लॉकडाउन के दौरान भी लोगों के घरों से निकलने पर मंगलवार को प्रशासन ने सख्ती दिखायी। प्रशासन की सख्ती के बाद सड़कों पर गाड़ियां नहीं चलीं और कई ट्रेनों को स्टेशन पर रोक रखा गया है। पुलिस व प्रशासन ने सभी लोगों को अपने घरों में रहने की हिदायत दी लॉकडाउन का उल्लंघन कर सड़कों पर आने वालों के खिलाफ उतर आने पर मंगलवार को प्रशासन व पुलिस सख्ती दिखायी। पुलिस ने सड़कों पर अनावश्यक रूप से निकले कुछ लोगों पर लाठियां भी भांजी, तो कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद लोग अपने घरों में ही रहे। केवल जरूरी आवश्यक चीजों के लिये ही बाहर निकले। शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है। सड़कों पर गाड़ियां नहीं चल रही हैं। ट्रेनों को स्टेशन पर ही रोक रखा गया है। बस अड्डे खाली हैं। हालांकि देर रात पुलिस ने शहर की सीमाओं पर बैरिकेटिंग कर उसे सील कर दिया। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि किसी को भी शहर के अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि किसी ने प्रवेश करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि लॉकडाउन का कड़ाई से पालन किया जाएगा। यदि कोई सड़कों पर अनावश्यक रूप से घूमते हुए या भीड़ के साथ दिखाई दिया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने जनता की रोजमर्रा की आवश्यक चीजों को देखते हुए बाज़ार व मंडियों का समय निर्धारित कर दिया है। उसके समयानुसार दूध की दुकानें सुबह 6 से 10 व शाम 6 से 9 बजे तक खुली रहेंगी। वहीं, फल व सब्जी मंडी सुबह 4 से 11 बजे तक तथा परचून/ राशन की दुकानें सुबह 8 से 12 बजे तक खुली रहेंगी। पेट्रोल पंप, गैस, डीजल व दवा सेवाएं निरंतर चलती रहेंगी। मंगलवार को लोग मंडी में आवश्यकता से अधिक सब्जी व अन्य सामान खरीदते नजर आए। हिन्दुस्थान समाचार/मनमोहन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in