म्यूजिक बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल
म्यूजिक बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल

म्यूजिक बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल

-पांच लोग हुए घायल, पुलिस ने शुय की जांच कांधला (शामली), 13 जून (हि.स.)। जनपद में म्यूजिक बजाने के लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ फायरिंग हुई है। संघर्ष से पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी हाथों में धारदार हथियार व अवैध बंदूक (मस्कट) लहराते नजर आ रहे हैं। दोनो पक्षों में हुए संघर्ष के दौरान पाँच लोगों को चोटें आयी हैं। घायलों को कांधला के सीएचसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पहुंच गयी और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल मामला कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू का है। गांव गंगेरू में दो पक्षों में म्यूजिक बजाने को लेकर संघर्ष हुआ है।दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई है। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग और लाठी-डंडे भी चले हैं। अफजल पक्ष व आकिब पक्ष में म्यूजिक बजाने को लेकर संघर्ष हुआ। संघर्ष के दौरान हथियार लहराते हुए आरोपितों का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गया। वायरल वीडियो में आरोपित अवैध बंदूक व तलवार के साथ नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के दौरान दोनों पक्ष के पांच लोग चोट लगने से घायल हुए थे। घायल युवकों के नाम अफजल , उमेर व आकिब ओर फरमान, रिहान बताये जा रहे हैं। आरोप है कि युवक गली में बैठकर म्यूजिक बजा रहे थे जिसका विरोध दूसरे पक्ष के लोगों ने किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। सूचना पर तत्काल कांधला पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तीतर बितर किया। जिसके बाद घायलों को कांधला सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/मोनू सैनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in