म्यांमार तट से 48 रोहिंग्या गिरफ्तार

म्यांमार तट से 48 रोहिंग्या गिरफ्तार

म्यांमार तट से 48 रोहिंग्या गिरफ्तार नैपीटौ, 14 फरवरी (हि.स.)। म्यांमार के तट से 48 रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार की नौसेना ने गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह सभी ज्यादातर शिविरों में से भागने की कोशिश करते समय पकड़े गए। जो बांगलादेश और म्यांमार के रखिन स्टेट से भाग थे। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कहां से इन लोगों के समूह ने अपनी नौका यात्रा शुरू की थी। पर लगता है कि ये लोग मलेशिया और इंडोनेशिया की ओर बढ़ रहे थे। जो मुस्लिम बहुल देश हैं और बड़ी संख्या में रोहिंग्या यहां रहते हैं। बांग्लादेश के शर्णार्थी शिविरों से बचने और राखिन में दमनकारी स्थितियों से बचने के लिए ये लोग समुद्र के रास्ते से भागने का प्रयास कर रहे थे। गांव की व्यावस्था देखने वाले मिंच थाइन ने मीडिया को बताया कि नौसेना ने 48 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। साथ ही पांच तस्कर भी पकड़े गए हैं। एक पत्रकार ने इन्हे शुक्रवार को पैथाइन टाउनशिप पुलिस स्टेशन आते देखा। उन्होंने कहा कि उन्हे नहीं पता कि पैथाइन टाउन का प्रशासान क्या कार्रवाई करेगा। उल्लेखनीय है कि करीब 7,40,000 रोहिंग्या 2017 में सान्य कार्रवाई से बचने के लिए म्यामांर के राखीन में भाग आए और अब शर्णार्थी शिविरों में फैल गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना/मनीष-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in