मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो अक्टूबर को करेंगे मंत्रालय परिसर में गांधी प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो अक्टूबर को करेंगे मंत्रालय परिसर में गांधी प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो अक्टूबर को करेंगे मंत्रालय परिसर में गांधी प्रतिमा का अनावरण

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने किया स्थल का निरीक्षण रायपुर, 30 सितम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 अक्टूबर को मंत्रालय महानदी परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए अनावरण करेंगे।संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन परिसर में प्रतिमा स्थल का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। भगत ने मंत्रालय में बुधवार को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को छत्तीसगढ़ विधानसभा की तर्ज पर मंत्रालय महानदी भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। श्री भगत ने कहा कि प्रतिमा का अनावरण 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर होना निश्चित किया गया है। बैठक में संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी., संचालक अमृत विकास तोपनो सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in