महिलाओं और  किशोेरियों को माहवारी स्वच्छता के संबंध में दी गयी जानकारी
महिलाओं और किशोेरियों को माहवारी स्वच्छता के संबंध में दी गयी जानकारी

महिलाओं और किशोेरियों को माहवारी स्वच्छता के संबंध में दी गयी जानकारी

खूंटी, 16 जून(हि .स.)। स्व्च्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तत्वावधान में चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के तहत मंगलवार को जिले की विभिन्न पंचायतों में माहवारी स्वच्छता, हाथ धुलाई, शौचालय का निरंतर उपयोग आदि विषयों पर जलसहिया के माध्यम से जानकारी दी गयी। मुख्य रूप से मुरहू प्रखंड की हास्सा, गनालोया, डुडरी, रनिया प्रखंड की खटंगा, तोकेन, कर्रा प्रखंड की चंगाटोली, मानपुर, डुमरगढ़ी, तोरपा प्रखंड के उड़ीकेल पंचायत के खेरखई आदि स्थानों पर चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान में महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। अभियान के तहत बताया गया कि माहवारी कोई छूत नहीं है और न ही कोई अभिषाप, यह एक सामान्य प्रक्रिया है। माहवारी में आप सभी काम सामान्य रूप से कर सकती हैं। माहवारी में आपको अपनी साफ-सफाई का विशष्ष ध्यान देना चाहिए। बाल धोने से माहवारी का कोई संबंध नहीं है। मंदिर जाने में माहवारी से कोई संबंध नहीं है। जब माहवारी प्रकृति की देन है, तो कहीं आने जाने में पाबंदी कैसी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला जलसहिया, स्वच्छाग्रही, आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका, स्वास्थ्य सहिया, प्रखण्ड समन्वयक, सोशल मोब्लाईजर, व महिलाओं ने भाग लिया। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल / वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in