महिला पॉलिटेक्निक की आधी से अधिक सीटें खाली
महिला पॉलिटेक्निक की आधी से अधिक सीटें खाली

महिला पॉलिटेक्निक की आधी से अधिक सीटें खाली

जगदलपुर, 20 दिसंबर (हि.स.)। जिले में कोरोना महामारी के चलते इस बार शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। सभी कॉलेजों की सीटें आधी ही भर पाई है। इसमें सबसे ज्यादा तकनीकी शिक्षा के तहत इंजीनियरिंग और महिला पॉलिटेक्निक की सीटे आधी से अधिक खाली हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार धरमपुरा स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में चार ब्रांच के 148 सीटों में सिर्फ 60 सीट ही भर पाई है। इसी प्रकार आड़ावाल पॉलिटेक्निक के तीन ब्रांच के 189 सीटों में 87 छात्रों ने ही प्रवेश लिया है। महिला पॉलिटेक्निक में बड़ी संख्या में सीटों के रिक्त रहने से इसका दूरगामी प्रभाव देखने को मिलेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in