महाराष्ट्र में 1459 पुलिसवाले कोरोना से संक्रमित

महाराष्ट्र में 1459 पुलिसवाले कोरोना से संक्रमित
महाराष्ट्र में 1459 पुलिसवाले कोरोना से संक्रमित

मुंबई, 10 जून (हि. स.)। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने जानकारी दी है कि देशमुख ने बताया कि वर्तमान में राज्य में 190 पुलिस अधिकारी और 1269 पुलिसकर्मी सहित कुल 1459 पुलिसवाले कोरोना से प्रभावित हैं और उनका इलाज चल रहा है। गृहमंत्री देशमुख के अनुसार कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए चल रहे प्रयासों में दुर्भाग्य से 34 पुलिस जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। पुलिस को कोरोना से संबंधित कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए पूरे राज्य में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। वर्तमान में राज्य में कुल 274 राहत शिविर बनाए गए हैं। वहां लगभग 12,664 लोगों के रहने का प्रबंध किया गया है। कोरोना के कारण 5 लाख 94 हजार 543 व्यक्तियों को कवारंटाइन किया गया है। लॉकडाउन की अवधि में राज्य में आवश्यक सेवाओं के लिए पुलिस विभाग ने 4 लाख 66 हजार 937 पास जारी किए हैं। राज्य में 22 मार्च से 9 जून तक धारा 188 के तहत कुल 1,24,369 मामले दर्ज किए गए हैं और 23,986 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विभिन्न अपराधों के लिए 6 करोड़ 86 लाख 74 हजार 691 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। गृहमंत्री ने बताया कि कोरोना का मुकाबला करने के लिए पुलिस बल, स्वास्थ्य विभाग, डॉक्टर और नर्स दिन-रात काम कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग उन पर हमला कर रहै हैं। पुलिस विभाग को ऐसे हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान पुलिस पर हमले की 263 घटनाएं हुईं। 846 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस विभाग के 100 नंबर 1,01,097 कॉल आईं, जिनमें से सभी पर विधिवत कार्यवाही की गई। इस अवधि के दौरान 1332 वाहनों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए और 80,890 वाहनों को जब्त किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in