मंत्री सिंहदेव ने स्‍वास्‍थ्‍यकर्म‍ियों से की मार्म‍िक अपील, 'यह सेवा का समय है न कि हड़ताल का
मंत्री सिंहदेव ने स्‍वास्‍थ्‍यकर्म‍ियों से की मार्म‍िक अपील, 'यह सेवा का समय है न कि हड़ताल का

मंत्री सिंहदेव ने स्‍वास्‍थ्‍यकर्म‍ियों से की मार्म‍िक अपील, 'यह सेवा का समय है न कि हड़ताल का

रायपुर, 19 सितंबर (हि.स.)। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को हड़ताल पर जाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों के फैसले को गलत बताया है। मंत्री सिंहदेव ने बयान जारी कर हड़ताल वापसी की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार नियमितिकरण का वादा पूरा करेगी। हड़ताल पर जाने में गंभीर रोगी परेशान होंगे। यह सेवा का समय है न कि हड़ताल का है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 13 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर कोरोना संकट के बीच शनिवार से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इन कर्मचारियों में डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन समेत अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। मंत्री सिंहदेव ने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि मैं छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के सभी संविदाकर्मियों से निवेदन करना चाहता हूं कि आप लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय वापस ले लें, यह एक आपातकालीन स्थिति है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in