भ्रष्टाचार के खिलाफ जांंच की मांग को लेकर यूकेडी का धरना
भ्रष्टाचार के खिलाफ जांंच की मांग को लेकर यूकेडी का धरना

भ्रष्टाचार के खिलाफ जांंच की मांग को लेकर यूकेडी का धरना

हल्द्वानी, 22 जून (हि.स.)। चल्थी पुल निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने बताया कि चल्थी पुल निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार को लेकर ब्रिडकुल हल्द्वानी में अनिश्चितकालीन धरना न देकर सिर्फ एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया।सोमवार को उनियाल ने अपने में बयान में कहा कि जनहित में बनने वाला चल्थी पुल 2017 से प्रस्तावित था, सरकार ने पीडब्लूडी को बजट भी आवंटित किया गया था लेकिन पीडब्लूडी व ब्रिडकुल ने अपने कर्तव्यों का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार किया गया। उनियाल ने शासन से इस घोटाले के आरोपित ठेकेदारों, खनन व्यवसायी व सम्बंधित अधिकारियों के खिलाफ करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब तक निर्माण के नाम पर व्यय हुआ धन उनकी निजी सम्पति से वसूली जाय। अन्यथा उक्रांद को उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में 17 जून 2020 को दिए गए पत्र के संदर्भ में शासन स्तर पर 23 जून को मीटिंग बुलाई गई है। धरने में हल्द्वानी उक्रांद महानगर अध्यक्ष और पार्षद नगर निगम रवि बाल्मीकि, वार्ड 41के अध्यक्ष राकेश भट्ट और किशोर सिंह रावत उपस्तिथ थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in