भास्कर खुलबे और अमरजीत सिन्हा प्रधानमंत्री मोदी के सलाहकार नियुक्त
भास्कर खुलबे और अमरजीत सिन्हा प्रधानमंत्री मोदी के सलाहकार नियुक्त

भास्कर खुलबे और अमरजीत सिन्हा प्रधानमंत्री मोदी के सलाहकार नियुक्त

भास्कर खुलबे और अमरजीत सिन्हा प्रधानमंत्री मोदी के सलाहकार नियुक्त नई दिल्ली, 21 फरवरी (हि.स.)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के रिटायर्ड दो अधिकारियों भास्कर खुलबे और अमरजीत सिन्हा को प्रधानमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। दोनों लोगों का कार्यकाल दो साल का होगा। दोनों ही नियुक्तियां कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की गई हैं। शुरुआत में ये दो साल के लिए हैं। अगले आदेश आने तक ये दोनों अपने पदों पर बने रहेंगे। खुलबे और सिन्हा दोनों ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1983 बैच के अधिकारी रहे हैं। खुलबे पश्चिम बंगाल और सिन्हा बिहार कैडर के रिटायर्ड आईएएस हैं। खुलबे प्रधानमंत्री कार्यालय में काम भी कर चुके हैं। सिन्हा गत वर्ष ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं का हिस्सा रह चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/दधिबल यादव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in