भाजपाइयों ने जगह-जगह किया जनसम्पर्क, गिनाई उपलब्धियां
भाजपाइयों ने जगह-जगह किया जनसम्पर्क, गिनाई उपलब्धियां

भाजपाइयों ने जगह-जगह किया जनसम्पर्क, गिनाई उपलब्धियां

प्रयागराज, 13 जून (हि.स)। भारतीय जनता पार्टी के आवाह्न पर परिवार जन सम्पर्क अभियान के तहत प्रयागराज के शहर पश्चिमी विधानसभा के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, महापौर अभिलाषा गुप्ता तथा महानगर अध्यक्ष ने अपने-अपने क्षेत्रों में सेनिटाइजर एवं मास्क वितरित करते हुए कोरोना से जागरूक रहने का संदेश दिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उपलब्धियों पर चर्चा की। घर-घर बांटा सैनीटाइजर व मास्क शनिवार को मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने गंगापट्टी मंडल के बमरौली गांव में लगभग 65 घरों में जनसंपर्क कर कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक व सजगता रहने और मास्क पहनने साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक परिवार को सेनिटाइजर व मास्क वितरित करते हुए केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर जनसंवाद किया। उन्होंने बताया कि भाजपा के सफल पांच साल कार्यकाल के बाद दूसरे कार्यकाल में एक साल की उपलब्धियों में भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा था। देश में दशकों बाद पूर्ण बहुमत की किसी सरकार को लगातार दूसरी बार जनता ने जिम्मेदारी सौंपी थी। इस अध्याय को रचने में प्रयागराज जनमानस की बहुत बड़ी भूमिका रही है। आज देश सामाजिक, आर्थिक, वैश्विक और आंतरिक फैसले से मजबूती के साथ बढ़ रहा है। श्री सिंह ने उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। आधुनिक समाज में मुस्लिम महिलाओं के जीवन में बना नरकीय जीवन का रुकावट बना तीन तलाक का हटाया, राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिए आर्टिकल 370 हो, भारतीय एकता के लिए नागरिकता संशोधन कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिन्होंने भारत की विकास यात्रा को नई गति, नए लक्ष्य दिए हैं। इस मौके पर काशी प्रान्त मंत्री कमलेश कुमार, मंडल अध्यक्ष दीना नाथ कुशवाहा, बूथ अध्यक्ष विजय कुशवाहा, महिपत सिंह पटेल, धनंजय सिंह पटेल, पवन श्रीवास्तव, अजय राय, गौरव गुप्ता, कौशकी सिंह पटेल, मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in