भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने एकात्‍म पर‍िसर में क‍िया योग
भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने एकात्‍म पर‍िसर में क‍िया योग

भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने एकात्‍म पर‍िसर में क‍िया योग

रायपुर, 21 जून (हि.स.)। छठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश इकाई ने रविवार सुबह एकात्म परिसर में योग कार्यक्रम आयाेजित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के साथ संगठन महामंत्री पवन साय, बृजमोहन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सचिदानंद उपासने, संजय श्रीवास्तव, छगन मूंदड़ा और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। साथ ही भाजपा ने अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से घर पर भी योग करने की अपील की थी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत व भूपेंद्र सवन्नी ने योग किया। भाजपा कार्यकर्ता बृजेश पाण्डेय ने घर पर योग किया। भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया में अपना वीडियो और फ़ोटो भी शेयर किया है। भाजपा ने सभी लोगों से जागरुकता के लिए ऐसा करने की अपील की थी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि योग को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाना चाहिए। योग ना सिर्फ लोगों को निरोग रखता है, बल्कि फिटनेस को भी बरकरार रखता है। उन्होंने कहा कि आज योग की ख्याति पूरे दुनिया में फैल रही है। लोग इसे अपनी जिंदगी में उतार रहे हैं। योग से मन को शांति व शरीर को नई उर्जा मिलती है भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने जलपरिसर दुर्ग में महिलाओं के साथ योग किया। उन्होंने कहा कि योग सभी के जीवन में आवश्यक है, योग करने से मन को शांति और शरीर को नयी ऊर्जा प्राप्त होती है। आप सभी योग अपनाएं, अपने जीवन को स्वस्थ बनाएं। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in