भाजपा ने मरवाही विधानसभा उपचुनाव का बिगुल फूंका, अमर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर
भाजपा ने मरवाही विधानसभा उपचुनाव का बिगुल फूंका, अमर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर

भाजपा ने मरवाही विधानसभा उपचुनाव का बिगुल फूंका, अमर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर

रायपुर/बिलासपुर ,10 सितम्बर (हि.स.) । मरवाही उप चुनाव की अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई लेकिन भाजपा ने उपचुनाव का बिगुल फूंक दिया है। मरवाही विधानसभा चुनाव प्रभारी भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने दूसरी बार मरवाही पंहुचकर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मरवाही स्थित सद्भावना भवन में चुनाव की तैयारियों का एक -एक कार्यकर्ताओं से मिलकर टिप्स दिया और सुझाव मांगा है। मरवाही स्थित सद्भावना भवन में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने आज एक बैठक में क्षेत्र के कार्यकर्ताओ से संवाद किया है। अमर अग्रवाल ने इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देने के साथ ही चुनाव को लेकर जरूरी सुझाव भी मांगा। उन्होंने कहा कि मरवाही विधानसभा क्षेत्र की जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है। हर तरफ भाजपा के प्रति रूझान साफ दिखाई दे रहा है। अपने संबोधन में अमर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश के कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रदेश में सरकार सरकारी जमीनो को बेच रही है। हर तरफ खनिज की लूट मची है। रेत घाटो को ठेकेदारों के हाथ में सौप दिया गया है। कांग्रेसियों के नियंत्रण में रेत के दाम आसमान छू रहे हैं। आम जनता मकान या अन्य किसी भी प्रकार का निर्माण करना चाहे तो रेत का दाम सुनकर परेशान हैरान है। अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वपूर्ण योजना प्रदेश के गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवार के लिए चलाई जा रही। आवास योजना पर आसमान छूते रेत के दाम ने असर डाला है। आवास योजना का काम-काज प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते बंद है। अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को बताया कि कोरोना महामारी संक्रमण को रोकने में सरकार नाकाम हो चुकी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजो का इलाज भी नहीं हो रहा है। पूर्व मंत्री ने प्रदेश सरकार पर अनेक आरोप लगाते हुए कहा कि मरीजों को सरकार ने भगवान भरोसे छोड दिया है।अस्पताल में दवाई बेड नही है। आक्सीजन नही होने से मरीज अस्पताल के दरवाजे पर दम तोड़ रहे हैं। बेरोजगारी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश की तरूणाई इसका का दंश झेल रही है। शराब की खुलेआम कालाबाजारी जारी है। विकास कार्यों को लेकर सरकार के पास कोई ठोस नीति नही है। जनता सरकार की नाकामी से हैरान परेशान है। अग्रवाल ने कहा कि मरवाही की जनता प्रदेश सरकार को सबक सिखाने तैयार बैठी है। बैठक में कार्यकर्ताओ के जोश को देखकर अमर ने कहा की कार्यकर्ता जिस प्रकार से मेहनत कर रहे हैं। इसमे कोई शक नहीं कि भाजपा का परचम फिर से लहराने से कोई ताकत नही रोक सकती है। बैठक में कार्यकर्ताओ ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि बडी संख्या में उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in