भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकारवार्ता कर बीते 6 सालों में हुए विकास कार्यों की पत्रिका लांच की
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकारवार्ता कर बीते 6 सालों में हुए विकास कार्यों की पत्रिका लांच की

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकारवार्ता कर बीते 6 सालों में हुए विकास कार्यों की पत्रिका लांच की

कठुआ, 24 जून (हि.स.)। कठुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें बीते 6 सालों में हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा एक पत्रिका के माध्यम से बताया गया। इस बैठक का आयोजन भाजपा जिला कठुआ अध्यक्ष रघुनंदन सिंह बब्लू की अध्यक्षता में की गई। जिसमें अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने एक पत्रिका को लांच किया जिसमें बीते 6 साल के विकास कार्य का लेखा-जोखा बताया गया है। इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू ने बताया कि जम्मू-कश्मीर भाजपा द्वारा एक पत्रिका लांच की है जिसमें बीते 6 सालों में उनके सांसद व पीएमओ डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का पूरा लेखा-जोखा दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि इस पत्रिका का मुख्य उद्देश्य, जम्मू कश्मीर की आवाम तक यह पत्रिका पहुंचे और उन्हें इस बात का पता चले कि भाजपा ने अपने बीते 6 साल के कार्यकाल में क्या-क्या काम किए हैं। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार उज्ज मल्टीपरपज प्रोजेक्ट, किडीयां गंडयाल पुल, सीड प्रोजेक्ट, वंदे भारत ट्रेन, दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे जो कि 3 साल में पूरा किया जाएगा सहित अन्य कई विकास कार्यों का पूरा लेखा-जोखा इस पत्रिका में दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को भी पता चल सके कि भाजपा ने पिछले 6 सालों में जम्मू-कश्मीर में क्या-क्या विकास कार्य करवाए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in