ब्रज की संस्कृति से रूबरू होंगे ट्रम्प, देखने को मिलेगी विविधता में एकता
ब्रज की संस्कृति से रूबरू होंगे ट्रम्प, देखने को मिलेगी विविधता में एकता

ब्रज की संस्कृति से रूबरू होंगे ट्रम्प, देखने को मिलेगी विविधता में एकता

ब्रज की संस्कृति से रूबरू होंगे ट्रम्प, देखने को मिलेगी विविधता में एकता आगरा, 24 फरवरी (हि.स.)। अहमदाबाद में 'नमस्ते ट्रम्प ' कार्यक्रम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शाम 4:45 बजे आगरा पहुंचेंगे। इससे पूर्व दोपहर दो बजे से ही सड़क किनारे के मंच सजाकर कलाकारों को बिठा दिया गया है। ट्रम्प के एयरपोर्ट से ताजमहल जाने और लौटने के दौरान कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। मयूर डांस, रसिया, चरकुला, बम रसिया, रासलीला, रामलीला, राधा-कृष्ण का स्वरूप बने कलाकार स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आन्न्दीवेन पटेल मेहमानों की अगुवाई करेंगे। एयरपोर्ट से ताजमहल तक करीब 14 किलोमीटर के रूट में बनाए गए मंचों पर एक दर्जन से ज्यादा तरह के कार्यक्रम होंगे। इनकी जिम्मेदारी प्रदेश के संस्कृति विभाग की है। संस्कृति उप निदेशक स्वयं इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। मयूर नृत्य, चरकुला नृत्य, रसिया, बाम रसिया, रासलीला, रामलीला, राधा कृष्ण स्वरूप, पायदाना, राई, कथक, नौटंकी, आल्हा, धूबिया, फारूवाही, राम दरबार, रागिनी, सांग, स्टेज, प्ले, गुजरी, घूमर, बहुरुपिया, नटवारी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न्ता में एकता का संदेश देने का काम कलाकारों द्वारा किया जायेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सोमवार को ताजनगरी आगमन पर विविधताओं को जीने वाला भारत अपनी संस्कृति की एकता प्रदर्शन करेगा। ट्रम्प के स्वागत में सजी संवरी ताजनगरी में 21 स्थानों पर पांच क्षेत्रीय संस्कृतियों का प्रदर्शन होगा। राज्यभर के कलाकार अपनी कला के माध्यम से उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि की झलक दिखलाएंगे। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से होटल अमर विलास तक ट्रम्प को भारतीय संस्कृति के कई रंग देखने को मिलेंगे। कृष्ण की बाल लीलाओं संग प्राचीन भारतीय संस्कृति की प्रस्तुतियों के अलग-अलग रंग ट्रम्प -मेलानिया को देखने को मिलेंगे। ट्रम्प परिवार को खेरिया मोड़ चौराहे से ईदगाह, प्रतापपुरा, माल रोड और फतेहाबाद रोड से होटल अमर विलास तक सड़क किनारे बने मंचों पर विभिन्न संस्कृतियों के कलाकार भारतीय संस्कृति के रंगों से सराबोर करेंगे। खेरिया मोड़ (बाईं ओर), अर्जुन नगर मोड़ (दाईं ओर), ईदगाह (बाईं ओर), सुल्तानपुरा (दाईं ओर), टैंक चौराहा (दोनों तरफ), टैंक चौराहे के निकट (दाईं ओर), प्रतापपुर चौराहा, पीडब्ल्यूडी चौराहा (दोनों ओर), पंचवटी अतिथि गृह (दाईं ओर), फूल सैय्यद चौराहा (दाईं ओर), कमिश्नर कार्यालय के बीच में (दाईं ओर), होटल हावर्ड पार्क प्लाजा (दाईं ओर), पेट्रोल पंप (दाईं ओर), टीडीआई माल (बाईं ओर), कलाकृति (दाईं ओर), जालमा संस्थान के सामने कलाकारों के मंच तैयार किये गये हैं। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीकांत/मोहित/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in