बैंकों के लिए कर्ज उठाव में धीमी वृद्धि एक चुनौती: शक्‍तिकांत दास

बैंकों के लिए कर्ज उठाव में धीमी वृद्धि एक चुनौती: शक्‍तिकांत दास

बैंकों के लिए कर्ज उठाव में धीमी वृद्धि एक चुनौती: शक्तिकांत दास नई दिल्ली/मुंबई, 24 फरवरी (हि.स.)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि बैंकों को फिलहाल कर्ज मामले में धीमी वृद्धि की चुनौतियों का सामना करना पड़ा रहा है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि फिलहाज कर्ज वृद्धि 7 फीसदी के आसपास है। शक्तिकांत दास ने यहां सालाना बैंक सम्मेलन में कहा कि बैंकों को इस समय जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, उसमें कर्ज उठाव में धीमी वृद्धि शामिल है। उन्होंने बैंकों से कर्ज देने के मामले में विवेकपूर्ण रुख अपनाने को कहा। साथ ही ये भी कहा कि आकलन बहुत अहम है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक वित्तीय संस्थानों का अलग-अलग विषयों पर अध्ययन का प्रस्ताव किया है। उन्होंने कहा कि शीर्ष 50 गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) पर रिजर्व बैंक नजर रख रही है। दास ने एनबीएफसी के बारे में कहा कि गत एक वर्ष में छोटे एनबीएफसी का कर्ज प्रवाह सुधरा है। उन्होंने कहा कि रीयल्टी क्षेत्र में कर्ज प्रवाह में सुधार की जरूरत है। दास ने कहा कि सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के बैंकों में संचालन का मुद्दा काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि बैंकों के प्रबंधन को संचालन व्यवस्था में सुधार लाने के लिए अहम भूमिका निभानी है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रजेश/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in