बेसिक शिक्षामंत्री ने भिजवाए इटवा विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए भोजन पैकेट

बेसिक शिक्षामंत्री ने भिजवाए इटवा विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए भोजन पैकेट

बेसिक शिक्षामंत्री ने भिजवाए इटवा विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए भोजन पैकेट लखनऊ, 31 मार्च (हि.स.)। कोविड-19 वायरस के कारण हुए लाकडाउन के लिए हर कोई आगे आकर अपने-अपने ढंग से जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ आगेे बढ़ा रहा है। प्रदेश के बेसिक शिक्षामंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने मंगलवार को अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास से अपने विधानसभा क्षेत्र इटवा के जरूरतमंद लोगों के लिए भाेजन का पैकेट गाड़ियों से रवाना किया। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता वैभव श्रीवास्तव की मदद से ये भोजन से लदी गाड़ियां अपने क्षेत्र के लोगों के भेजवाई। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से बात कर जरूरतमंद लोगों तक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा। डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा कि किसी भी कीमत पर लोगों को भोजन व आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। समाजसेवी से लेकर आमजन तक सब लोग मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। जरूरतमंदों की स्थिति का अवलोकन कर लोग घरों तक जरूरी सामान पहुंचाना सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रशासन भी इस कार्य में जी-जान से जुटा हुआ है। लोगों को घरों में ही रहना चाहिए, जिससे कोरोना को हराया जा सके। डॉo द्विवेदी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र इटवा के सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख और बूथ अध्यक्ष अपने आस पास के जरूरतमंद लोगों को भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं, जिससे किसी गरीब परिवार को भूखों नहीं रहना पड़ेगा। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in