बेटियों को न्याय नही मिला तो महिला मोर्चा सड़क की लड़ाई लड़ेगी - शालिनी राजपूत
बेटियों को न्याय नही मिला तो महिला मोर्चा सड़क की लड़ाई लड़ेगी - शालिनी राजपूत

बेटियों को न्याय नही मिला तो महिला मोर्चा सड़क की लड़ाई लड़ेगी - शालिनी राजपूत

कोंडागांव, 10 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के धनोरा थानाक्षेत्र में आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती ने आत्महत्या करने के मामले पर आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन के अंत मे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान एवं मृत पीडि़त महिला को श्रधांजलि दी गई एवं राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापनसौंपा गया। सांसद मोहन मंडावी ने अपने सम्बोधन में छत्तीसगढ़ में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार पर कहा कि बेटियों के साथ जो अत्याचार हो रहा है उस पर भूपेश सरकार मौन है, वहीं हाथरस की घटना पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मौन सत्याग्रह रखकर क्या प्रर्दशित करना चाहती है। उन्होने पीडि़त परिवारों को 20 लाख रुपये मुआवजा साथ ही नौकरी और दोषी पुलिस अधिकारी को निलंबन के स्थान पर बर्खाास्तकरते हुए सीबीआई जांच की मांग किया है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि कोण्डागांव की बेटियों के साथ एक सप्ताह में बलात्कार के दो मामले सामने आए है, और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम यहां के विधायक होते हुए भी चुप्पी साधे हुए है। यदि मोहन मरकाम और भूपेश बघेल कोंड़ागांव की बेटियों को न्याय नही दिला सकते तो तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे। उन्होंने कहा कि यदि बेटियों को न्याय नही मिला तो पूरे प्रदेश की महिला मोर्चा सड़क की लड़ाई लड़ेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in