बिपाशा बासु ने अभिनेता पति करण सिंह को खास अंदाज में दी 38 वें जन्मदिन की बधाई

बिपाशा बासु ने अभिनेता पति करण सिंह को खास अंदाज में दी 38 वें जन्मदिन की बधाई

बिपाशा बासु ने अभिनेता पति करण सिंह को खास अंदाज में दी 38 वें जन्मदिन की बधाई बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु ने अपने अभिनेता पति करण सिंह ग्रोवर को खास अंदाज में 38वें जन्मदिन की बधाई दी है। बिपाशा ने इंस्टग्राम पर करण सिंह ग्रोवर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह स्विमिंग पूल में खड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक नोट भी लिखा है। बिपाशा ने लिखा-'जन्मदिन की बधाई मेरे सबकुछ। जिंदगी आपके साथ खूबसूरत है और मैं जानती हूं यह आनेवाले दिनों में और भी खूबसूरत होगा। आपको जिंदगी के हर रूप में शांति, खुशी, अच्छा स्वास्थ्य, प्यार, समृद्धि और कामयाबी मिले। आई लव यू!' करण सिंह ग्रोवर का जन्म 23 फरवरी,1982 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की। इसके बाद उन्होंने साल 2004 में ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल मैनहंट कांटेस्ट में हिस्सा लिया और मोस्ट पॉपुलर मॉडल का खिताब जीता। इसके बाद वह एकता कपूर की एमटीवी पर प्रसारित होने वाली टेलीविजन सीरीज 'कितनी मस्त है जिंदगी' से अभिनय की शुरुआत की ,लेकिन पहचान उन्हें स्टार वन के धारावाहिक 'दिल मिल गए' से मिली। इस धारावाहिक में वह अरमान मालिक की भूमिका में थे। इसके बाद वह कई धारवाहिकों में नजर आये। साल 2015 में उन्होंने फिल्म 'अलोन' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके अपोजिट बिपाशा बासु थी। इसके बाद वह फिल्म 'हेट स्टोरी 3' और '3 देव' में भी अहम भूमिका निभाते नजर आये।अभिनय के अलावा करण झलक दिखला जा ,जरा नच के दिखा और खतरों के खिलाड़ी जैसे कई रियलिटी शो का हिस्सा भी रहे। करण ने साल 2008 में टेलीविजन अभिनेत्री श्रद्धा निगम से शादी की,लेकिन 10 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद करण ने साल 2012 में जेनिफर विंगेट से शादी की,लेकिन यह रिश्ता भी नहीं चला और 2014 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद करण ने 30 अप्रैल, 2016 को अभिनेत्री बिपाशा बासु से शादी कर ली। करण सिंह ग्रोवर हाल ही में स्टार प्लस के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में मिस्टर बजाज की भूमिका में नजर आए थे। फिलहाल करण अभिनय से दूर अपनी नई हॉबी यानी पेंटिंग में व्यस्त हैं। करण जल्द ही एक प्रदर्शनी का आयोजन करने वाले हैं, जिसमें वह अपने द्वारा बनाए गए 18 चित्रों को प्रदर्शित करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in