news
बलिया : डिप्रेशन में था युवक, पंखे से लटक दी जान
बलिया, 18 जून (हि.स.)। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव में गुरुवार को दोपहर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि प्रदीप सिंह (36) पुत्र सुरेन्द्र सिंह कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। दोपहर में भोजन करने के बाद वह अपने कक्ष में गया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजन उसे अंदर से बंद दरवाजा खोलने को कहने लगे। दरवाजा न खुलने पर खिड़की से देखने पर पता चला कि उसने खुदकुशी कर ली है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अभी इस घटना के कारणों का पता लगा रही है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/राजेश-hindusthansamachar.in