बरपेटा जिले में 13 सौ लोगों को किया होम क्वॉरेंटाइन
बरपेटा जिले में 13 सौ लोगों को किया होम क्वॉरेंटाइन

बरपेटा जिले में 13 सौ लोगों को किया होम क्वॉरेंटाइन

बरपेटा जिले में 13 सौ लोगों को किया होम क्वॉरेंटाइन बरपेटा (असम), 27 मार्च (हि.स.)। बरपेटा जिला में अब तक 13 सौ लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। इनमें से अधिकांश लोग सऊदी अरब, बहरीन, बांग्लादेश आदि से आए हुए हैं। साथ देश के अन्य राज्यों से आए हुए लोगों को भी क्वॉरेंटाइन किया गया है। हालांकि, सभी लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर ही अपने घरों में ही रहने को कहा गया है। यह जानकारी राज्य सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य आदि मामलों के मंत्री चंद्रमोहन पटवारी ने शुक्रवार को दी। बरपेटा जिला उपायुक्त कार्यालय सभागृह में अधिकारियों के साथ बैठक कर मंत्री ने जिले की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। बरपेटा जिले में अब तक चार लोगों के नमूने की जांच की गई है। जिनमें से 2 लोगों का नेगेटिव आया है जबकि, 2 नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। मंत्री ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बरपेटा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 200 से अधिक बेड वाले कोविड-19 यूनिट की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। बैठक में मंत्री ने लॉकडाउन के दौरान जिला में दवाई, खाद्य सामग्री आदि नियमित आपूर्ति के संदर्भ में भी कई आवश्यक दिशा-निर्देश प्रशासनिक पदाधिकारियों को दिए। साथ ही मंत्री ने जिला के पुलिस अधीक्षक से कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आए। बैठक में जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक के साथ ही जिला के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in