फिरोजाबाद के लोगों ने ताली, थाली व शंखनाद बजाकर जताया कर्मवीरों का आभार

फिरोजाबाद के लोगों ने ताली, थाली व शंखनाद बजाकर जताया कर्मवीरों का आभार

फिरोजाबाद के लोगों ने ताली, थाली व शंखनाद बजाकर जताया कर्मवीरों का आभार फिरोजाबाद, 22 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री की अपील पर कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे कर्मवीरों के समर्थन में सुवह से घरों में बैठे लोगों ने घर की छतों, बालकनी, दरवाजे, खिड़की आदि से शाम पांच बजते ही थाली, ताली और शंख बजाकर अपील का समर्थन किया। चारों तरफ ध्वनियां ही ध्वनियां सुनाई पड़ रही थीं। प्रधानमंत्री के आव्हान पर रविवार सांय ठीक पांच बजते ही लोग अपने अपने घरों की छतों, बालकनी, खिड़की व दरवजों पर आ गये और ताली थाली पीटने की आवाजे सुनाई देने लगी। कुछ लोगों ने शंखनाद किया तो कुछ लोगों ने घंटे भी बजाकर कोरोना की जंग में लगे कर्मवीरों का अभिनन्दन किया। महिलाओं पुरूषों के साथ बच्चे व बुजुर्गों में भी उत्साह देखने को मिला। ऐसा लग रहा था कि लोग सांय पांच बनजे का इंतजार कर रहे हो। लोगों का कहना था कि प्रधानमंत्री के समर्थन में उन्होंने देश के कर्मवीरों का आभार व्यक्त किया है। उनका यह भी मानना था कि प्रधानमंत्री की इस अपील के पीछे जरूर कोई वैज्ञानिक आधार भी हो सकता है। घंटों और थाली की ध्वनियों से गुंजायमान शहर में घंटों बाद चहल-पहल नजर आयी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी पीएम की अपील के समर्थन में ग्रामीणों ने ताली, थाली, घंण्टे व शंख बजाये। इसके पहले सुबह सात से शाम पांच बजे तक पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। कुल मिलाकर लोगों ने प्रधानमंत्री की अपील का पुरूजोर तरीके से फिरोजाबाद के लोगों ने समर्थन किया। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in