प्रदेश में सर्वाधिक बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में हुई वर्षा
प्रदेश में सर्वाधिक बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में हुई वर्षा

प्रदेश में सर्वाधिक बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में हुई वर्षा

जगदलपुर, 27 सितम्बर (हि.स.)। प्रदेश में 01 जून से अब तक कुल 1207.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। प्रदेश में सर्वाधिक बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में 2267.5 मिमी. वर्षा अब तक रिकार्ड की गई है। राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक 01 जून से अब तक बस्तर संभाग के बस्तर जिले में 1367.मिमी., कोण्डागांव में1487.6 मिमी., कांकेर में 1020.6 मिमी.,नारायणपुर में 1405.1 मिमी.,दंतेवाड़ा में 1555.5 मिमी. और सुकमा में 1486.5 मिमी औसत दर्ज की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेशपांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in