परपा थाना स्टाफ 14 दिन एकांतवास के बाद ड्यूटी पर लौटे
परपा थाना स्टाफ 14 दिन एकांतवास के बाद ड्यूटी पर लौटे

परपा थाना स्टाफ 14 दिन एकांतवास के बाद ड्यूटी पर लौटे

पूरे स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आई, पुन: परपा थाना संचालित जगदलपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। बस्तर जिला मुख्यालय के थाना परपा पुलिस के द्वारा एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपित मेडिकल जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद परपा थाना सील कर परपा थाना के पूरे स्टाफ को कोविड जांच कर 14 दिन के एकांतवास में रखा गया था। पूरे स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद शुक्रवार को पुन: सुचारू रूप से परपा थाना संचालित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश पर तत्काल पूरे थाना को सेनेटाइज कर सील कर दिया गया था। परपा थाना के पूरे स्टाफ को कोरोना जांच करवाकर गृह पृथकवास कर दिया गया था। पूरे स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद पुन: सुचारू रूप से परपा थाना संचालित करने हेतु पूरे स्टाफ को कोरोना जैसे महामारी से अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए फेस शील्ड, मास्क, हैंड ग्लब्स एवम सेनेटाइजर के साथ सुरक्षित तरीके से काम करने की हिदायत पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशलूर तथा थाना प्रभारी बुधराम नाग द्वारा दी गयी है। सभी पुलिस कर्मचारियों ने इस आदेश का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण से बचाने में सहायक उपयोगी वस्तुओ को पहनकर थाना में उपस्थित नजर आये। हिन्दुस्थान समाचार/राकेशपांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in