पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर मनाया गया करवाचौथ का पर्व
पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर मनाया गया करवाचौथ का पर्व

पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर मनाया गया करवाचौथ का पर्व

धमतरी, 04 नवंबर ( हि. स.)। पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला करवाचौथ का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यह सामूहिक पुजन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। शहर के मैत्री विहार कालोनी में नंदा परिवार के निवास में सामूहिक रूप से करवा चौथ की पूजा हुई। यहां पर महिलाओं ने भगवान शिव और पार्वती की आराधना का रके पर्व मनाया। सोलह श्रृंगार करके शामिल हुई महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। भगवान शिव और माता पार्वती को फूल, अक्षत और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की गई। के साथ पूजन किया गया सामूहिक पूजन में शामिल शकुंतला साहू, कामिनी साहू, सुषमा नंदा ने बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर करवा चौथ पर्व मनाया जाता है। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के जीवन में खुशियां लेकर आता है। महिलाएं पति की लंबी उमर् के लिए व्रत रखती हैं। दिनभर निर्जल उपवास के बाद शाम को चंद्रमा की पूजा करने बाद व्रत का पारण होता है। करवा चौथ के दिन पूजा का महत्व बहुत अधिक होता है। ऐसी मान्यता है कि जो सुहागन स्त्री करवा चौथ का निर्जला व्रत करती हैं और व्रत पूर्ण होने पर चौथ के चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं उनके पति की लंबी उम्र होती है। करवा चौथ व्रत के दिन करवा चौथ व्रत की कथा पढ़ने-सुनने की मान्यता है। कहते हैं कि इस कथा को पढ़ने से व्रत का महत्व पता चलता है और दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होती है। इसलिए होती है चंद्रदेव की पूजा शास्त्रों में चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है। इसलिए करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना करती है।शास्त्रों में चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है। इसलिए करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना करती है। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in