पंच-परमेश्वर बनेंगे राम-रावण, जलाएंगे पुतला कोरोना से बदला दशहरा का पैटर्न
पंच-परमेश्वर बनेंगे राम-रावण, जलाएंगे पुतला कोरोना से बदला दशहरा का पैटर्न

पंच-परमेश्वर बनेंगे राम-रावण, जलाएंगे पुतला कोरोना से बदला दशहरा का पैटर्न

धमतरी, 24 अक्टूबर ( हि. स.)। कोरोना वायरस की दहशत से दशहरा पर्व के पैटर्न में बदलाव आया है। कुछ गांवों के रामलीला में पंच- सरपंच राम रावण की भूमिका निभाएंगे और रावण का पुतला दहन करेंगे। जिला मुख्यालय से लगे गुरुर ब्लाक के ग्राम पेंडारवानी में इस बार कोरोना वायरस के चलते दशहरा पर्व अलग ही अंदाज में मनाया जाएगा। लोगों की भीड़ दशहरा पर्व स्थल पर न लगे इसलिए गांव के किसी भी रामलीला पार्टी को रावण मारने की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। असत्य पर सत्य की जीत को कायम बनाए रखने के लिए दशहरा पर्व मनाया जाएगा, लेकिन सामान्य माहौल में। रावण का पुतला दहन जरूर किया जाएगा। इस बार गांव के पंच परमेश्वर सरपंच-पंच राम, रावण और राक्षसों की भूमिका निभाकर कुछ पलों के लिए राम लीला का मंचन कर रावण का पुतला दहन करेंगे। रामलीला स्थल पर किसी तरह का गाना बजाना व लाउड स्पीकर का उपयोग नहीं किया जाएगा इस बार सत्य की असत्य पर जीत के लिए लोग एक दूसरे के सिर पर टीका लगाकर गले भी नहीं मिल पाएंगे। क्योंकि कोरोना वायरस से बचाव के लिए एक दूसरे से शारीरिक दूरी बनाए रखना बहुत ही जरूरी है। जानकारी के अनुसार इस साल दशहरा पर्व अलग-अलग गांव में अलग-अलग समय पर मनाया जाएगा। कई गांव में रविवार को नवमी और दशहरा पर्व एक साथ मना रहे हैं। जबकि अधिकांश गांव में सोमवार को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। दशहरा पर्व मनाने के लिए अंचल के गांव में रावण का पुतला बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार सिर्फ 10 फीट का ही रावण शहर से लेकर गांव में दहन किया जाएगा। साथ ही दशहरे स्थल पर गिनती के लोग ही मौजूद रहेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते रावण के पुतला बनाने के प्रति होने वाली प्रतिस्पर्धा भी खत्म हो गई है। नहीं तो लोग रावण की ऊंचाइयों को लेकर दमखम दिखाते थे। यह प्रतिस्पर्धा इस साल पूरी तरह खत्म हो गई है। शासन के नियमों का सभी को पालन करना पड़ रहा है। नहीं करने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान है। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in