नगर पालिका और पंचायत चुनाव शांति पूर्वक संपन्न, 51 फीसद हुआ मतदान
नगर पालिका और पंचायत चुनाव शांति पूर्वक संपन्न, 51 फीसद हुआ मतदान

नगर पालिका और पंचायत चुनाव शांति पूर्वक संपन्न, 51 फीसद हुआ मतदान

इटानगर, 22 दिसम्बर (हि.स)। अरुणाचल प्रदेश की दो नगर पालिका और पंचायत चुनाव मंगलवार को एक मतदान केंद्र को छोड़कर शांति पूर्वक संपन्न हो गया। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना के समाचार नहीं मिले हैं। इसकी घोषणा मंगलवार की देर शाम को राज्य चुनाव आयोग के सचिव न्याली ईटे ने की है। हालांकि राज्य चुनाव आयोग को अभी तक राज्य के सभी केंद्रों से पूरी जानकारी नहीं मिल पायी है। बावजूद कामले जिला के 15 यारकुम मतदान केंद्र के अलावा राज्य के सभी मतदान केंद्रों में चुनाव शांथि पूर्वक होने की सूचना मिल रही। मतदाताओं ने देर शाम तक मतदान किया। आधिकारिक सूचना के अनुसार यारकुम मतदान केंद्र मे डबल वोट डाले जाने का आरोप लगाते हुए दो दलों के बीच बहस हुई। जिसके बात बैलट बाक्स में लोगों ने पानी डाल दिया। जिसके कारण उक्त मतदान केंद्र पर चुनाव को रोक दिया गया। आगामी 24 दिसम्बर को पुनः मतदान कराया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार शाम 04 बजे मतदान समाप्त होने तक कुल 249243 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 115577 पुरुष और 126977 महिला मतदाता शमिल है। शाम 04 बजे तक लगभग 51 प्रतिशत मतदान होने की सूचना मिली है। हालांकि, पूरे तथ्य मिलने के बाद मतदान प्रतिशत में इजाफा होने की संभावना जतायी गयी है। राजधानी इटानगर और पासीघाट नगर पालिका चुनाव के तहत इटानगर में 20 वार्ड और पासीघाट नगर पालिका के 8 वार्डों के लिए मतदान हुआ। हालांकि, इटानगर नगर पालिका के 05 भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गये हैं। वही राज्य में पंचायत चुनाव में कुल 242 जिला पंचायत सदस्य (जेडपीएम) और 8000 ग्राम पंचायतों की सीटों के लिए चुनाव कराये गये हैं। नगर पालिका और पंचायत चुनावों के लिए 2268 मतदान केंद्र बनाये गये थे। मतगणना आगामी 26 दिसम्बर को होगा। हिन्दुस्थान समाचार /तागू/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in