नए अध्याय की शुरूआत, सिंगल स्क्रीन सिनेमा बना ’मल्टीप्लेक्स’

नए अध्याय की शुरूआत, सिंगल स्क्रीन सिनेमा बना ’मल्टीप्लेक्स’

नए अध्याय की शुरूआत, सिंगल स्क्रीन सिनेमा बना ’मल्टीप्लेक्स’ मुजफ्फरनगर, 14 फरवरी (हि. स.)। शहर का माया पैलेस सिनेमा आज अपने 25 साल के सफर से गुजरते हुए नये मोड़ पर पहुंचकर माया मल्टीप्लेक्स के रूप में आगे बढ़ गया है। शहर के रुड़की रोड पर स्थित माया पैलेस सिंगल स्क्रीन सिनेमा राज्य सरकार की सिनेमा उद्योग को प्रोत्साहन नीति के अन्तर्गत अब माया मल्टीप्लेक्स के रूप में नए कलेवर में सामने आया। शुक्रवार को सिंगल स्क्रीन सिनेमा मल्टीप्लेक्स में बदल गया। शुक्रवार को रूड़की रोड स्थित माया पैलेस का मल्टीप्लेक्स के रूप नया अध्याय शुरू हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अनिल राॅयल ने नारियल फोड़ने के बाद फीता काटकर माया मल्टीप्लेक्स का शुभारम्भ किया। इस सिनेमा को अब डबल स्क्रीन सिनेमा के रूप में परिवर्तित किया गया है। माया मल्टीप्लेक्स के एमडी प्रणव गर्ग ने सभी अतिथियों और दर्शकों का सिनेमा परिसर में स्वागत किया और माया मल्टीप्लेक्स में की गयी आधुनिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सिंगल स्क्रीन सिनेमा को मल्टीप्लेक्स में परिवर्तित किया गया है। ऊपर और नीचे दो स्क्रीन लगायी गयी हैं। इनमें ऊपर सिनेमा में 171 और नीची 250 पुशबैक सोफा सीटों का प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही इस सिनेमा को पीवीआर सिनेप्लेक्स चेन के साथ जोड़ा गया है। माया मल्टीप्लेक्स में 3डी सिल्वर स्क्रीन की आधुनिक तकनीक के साथ ही डोल्बी साउंड की व्यवस्था की गयी है। सुरक्षा के लिए बाउंसर भी तैनात किये गये। इसके साथ ही इस सिनेमा को पूरी तरह से व्यवस्थित और आधुनिक बनाया गया है। यहां पर धुम्रपान प्रतिबंधित रहेगा। वहीं किफायती मूल्य पर कैटीन में खानपान की व्यवस्था की गयी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पीवीआर के डिप्टी जनरल मैनेजर देवेन्द्र पासी, विक्रम सेठी, फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर वीरेन्द्र चोपडा, फिल्म अभिनेता सलीम गौड, उद्योगपति एवं समाजसेवी भीम सैन कंसल, आलोक स्वरूप, समर्थ प्रकाश, प्रणव गर्ग, रीता गर्ग, संजय अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल, प्रणव स्वरूप, भारत भूषण गर्ग, सपा नेता बाॅबी त्यागी आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/भारत भूषण/कुलदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in