धमतरी में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा सूर्य उपासना का महापर्व छठ
धमतरी में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा सूर्य उपासना का महापर्व छठ

धमतरी में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा सूर्य उपासना का महापर्व छठ

धमतरी, 21 नवंबर ( हि. स.)। सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार 21 नवंबर को पोस्ट आफिस और अंबेडकर वार्ड की सीमा से लगे आमातालाब में उत्तरभारतीय और बिहार से धमतरी आकर बसे लोगों ने सामूहिक पूजा अर्चना की। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा अर्चना की। पश्चात व्रत खोला। इस अवसर पर समाज के बच्चों और बड़ों ने आतिशबाजी की। पूजा की समाप्ति के बाद लोगों ने एकदूसरे को पर्व की बधाई दी। मालूम हो कि सूर्य को प्रसन्न् करके संतान की मनोकामना तथा परिवार की सुख समृद्धि का पर्व छठ पर्व शहर में बीते छह सालों से मनाया जा जा रहा है। इस अवसर पर समाज के बृजनंदन शर्मा, बेबी शर्मा, अतुल विश्वकर्मा, पूजा विश्वकर्मा, कामिनी देवी, राजू शर्मा, देवंती, राजू गुप्ता, प्रकाश झा, डिगेश शर्मा, अनामिका शर्मा, अभिषेक शर्मा, बृजनंदन शर्मा, राजकुमार सिन्हा सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in