दो लड़कियों के ‘प्यार’ में झील में कूदी समलैंगिक लड़की
दो लड़कियों के ‘प्यार’ में झील में कूदी समलैंगिक लड़की

दो लड़कियों के ‘प्यार’ में झील में कूदी समलैंगिक लड़की

नैनीताल, 27 जून (हि.स.)। मुख्यालय में शनिवार को दो नाबालिग लड़कियों के 'प्यार' में उलझी समलैंगिक प्रकृति की बालिग लड़की ने नैनी झील में कूद कर जान देने के प्रयास किया। उल्लेखनीय है कि इसी माह मल्लीताल कोतवाली में एक समलैंगिक लड़के की परिजनों द्वारा जबरन शादी कराने का मामला सामने आ चुका है। पुलिस के मुताबिक शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे तीन लड़कियां ठंडी सड़क पर पाषाण देवी मंदिर के पास के घाट पर आपस में झगड़ती हुई जान देने की बात कर रही थीं। किसी ने इसकी सूचना तल्लीताल थाना पुलिस को दी। इस पर चीता पुलिस के जवान शिवराज सिंह राणा वहां पहुंचे। तब तक तीनों में से बड़ी वाली लड़की घाट की सीढ़ियों के पास से पानी में उतर चुकी थी। राणा ने उसे पानी से बाहर निकाला और तीनों से पूछताछ की। बाद में तीनों को उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। लड़कियों से हुई बातचीत के आधार पर तल्लीताल पुलिस के आरक्षी शिवराज राणा ने बताया कि दो लड़कियां नगर के एक अंग्रेजी माध्यम इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं। दोनों दसवीं में पढ़ती हैं। समलैंगिक प्रवृत्ति की हैं। इनमें से करीब 20-21 वर्षीय छात्रा दो वर्ष पूर्व इस कॉलेज से इंटर पास कर चुकी है। इनमें से एक छात्रा बड़ी छात्रा के प्रति आशक्त थी। इस बीच उसकी हमजोली छात्रा से नजदीकी बढ़ी। इसी वजह से विवाद हुई। शनिवार को वे तीनों बातीचत कर विवाद सुलझाने गई थीं। परिजनों का कहना है कि पिछले करीब पांच-छह माह से उनमें समलैंगिकता संबंधी बदलाव आया है। बताया गया है कि पहले भी उनका विवाद भवाली थाने तक जा चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/नवीन जोशी/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in