तीन खुंखार शिकारी गिरफ्तार
तीन खुंखार शिकारी गिरफ्तार

तीन खुंखार शिकारी गिरफ्तार

तीन खूंखार शिकारी गिरफ्तार कार्बी आंग्लांग (अ,सम) 21 जून (हि.स.)। कार्बी आंग्लांग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन खूंखार शिकारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के करीब कार्बी आंग्लांग जिला के पहाड़ से तीन खूंखार अवैध शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शिकारियों की पहचान जनथांग उर्फ थांगवय, मुमिन उर्फ ओवर साईज और निगमाइलूंग उर्फ लूलून रूप में की गई है। अवैध शिकारियों के पास से पुलिस ने एक एक एके-81 राइफल जब्त किया है। पकड़े गए अवैध शिकारी काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में अब चत पांच गैंडों की हत्या कर चुके हैं। गिरफ्तार सभी आरोपित मणिपुर के चुराचांदपुर जिला के रहने वाले बताये गये हैं। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले गिरफ्तार आरोपितों और वन विभाग के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपितों का एक साथी मारा गया था। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के तीन अन्य साथी को बकुलियाघाट, नगांव और जखलाबंदा से गिरफ्तार किया था। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार तीनों अवैध शिकारियों से सघन पूछताछ कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार / अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in