ड्यूटी से नदारद, डीएम ने दी चेतावनी
ड्यूटी से नदारद, डीएम ने दी चेतावनी

ड्यूटी से नदारद, डीएम ने दी चेतावनी

ड्यूटी से नदारद, डीएम ने दी चेतावनी जालौन, 25 मार्च (हि.स.)। लॉकडाउन होने के बाद डीएम ने बुधवार को जिला पुरुष व महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला महिला अस्पताल में ड्यूटी से नदारद डॉक्टर को चेतावनी दी। इसके बाद बताया कि समय से डॉक्टर अपनी ड्यूटी करते नहीं पाए गए तो, लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर ने पहले जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएमएस डॉ. अजय कुमार सक्सेना से कहा कि आइसोलेशन वार्ड के साथ ही इमरजेंसी वार्ड को भी रोजाना सैनिटाइज कराएं, जिससे कीटाणु नष्ट हो जाएं। साथी कर्मचारियों की ड्यूटी में किसी प्रकार की कोताही न की जाए। जिससे आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़े। इसके बाद डीएम ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर प्रसव कक्ष का जायजा लिया। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ए.के. सिंह ड्यूटी से नदारद दिखे। उन्होंने इसके बाद सीएमएस डॉक्टर सुनीता बनौधा को बताया कि जो भी मरीज प्रेगनेंसी की आती हैं। उन्हें आप एडमिट करें। क्योंकि इस समय शटडाउन चल रहा है। ऐसे में किसी भी गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े। बताया कि डॉक्टर की ड्यूटी का विशेष ध्यान दें। अगर किसी भी महिला को परेशानी का सामना करना पड़ा तो सख्त कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान एसपी डॉक्टर सतीश कुमार, एसडीएम सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ संतोष कुमार व आदि उपस्थित रहें। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in