ट्रक हेल्पर को राशन चोरी के मामले पुल‍िस ने क‍िया गिरफ्तार

ट्रक हेल्पर को राशन चोरी के मामले पुल‍िस ने क‍िया गिरफ्तार

ट्रक हेल्पर को राशन चोरी के मामले पुलिस ने किया गिरफ्तार नई दिल्ली, 31 मार्च ( हि.स.)। कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली सरकार जहां गरीबों को मजबूर लोगों को फ्री में राशन व पका हुआ खाना बांटने में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ लोग राशन चोरी और राशन को महंगा बेचने में लगे हुए हैं। इस कारण पुलिस को लोगों के आक्रोश का भी सामने करना पड़ रहा है। यहां तक की उनपर पत्थराव भी हो रहा है। बाहरी दिल्ली के राजपार्क पुलिस ने एक ट्रक हेल्पर को राशन चोरी करने की कोशिश में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जानने की कोशिश कर रही है कि उसने इस तरह की वारदात को कहां कहां पर अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को राजपार्क पुलिस को सुल्तानपुर माजरा इलाके में एक ट्रक से कुछ राशन गुमचुप तरीके से चोरी करने की सूचना पब्लिक से मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। ट्रक को सडक़ किनारे सुनसान जगह पर रोककर हेल्पर गेहूं की बोरियों को उतार रहा था। जिसको देखते ही पुलिस ने पकड़ लिया। उसकी मौके पर कुछ लोगों ने वीडियो भी बना ली। पुलिस हेल्पर को थाने ले आई। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की जानकारी पुलिस ने सबंधित विभाग को भी दे दी है। वहीं दूसरी तरफ राजपार्क पुलिस पर सुल्तानपुर माजरा में ही लोगों ने पत्थराव कर दिया। मामले में कोई पुलिस वाला चोटिल नहीं हुआ। लेकिन जल्द ही लोगों पर काबू पा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में राशन की दुकान पर लोगों को राशन नहीं मिल रहा था। जबकि उनका कहना था कि सरकार ने राशन फ्री देने की बात की है। दुकानदार उनको राशन नहीं दे रहा है। इसी बात को लेकर बहसबाजी में लोगों ने पुलिस से मदद नहीं मिलने पर उन्हीं पर पत्थर फैंकने शुरू कर दिये थे। जिनको अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद समझाया और मामले को शांत करवाया था। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी शर्मा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in